कलेक्टर ने पीडीएस वितरण की समीक्षा की
मुरैना
कलेक्टर बी. कार्तिकेयन ने समीक्षा में पाया कि जनवरी माह में 79.98 पीडीएस का वितरण हुआ है, जिसमें जौरा में 65.86 प्रतिशत सबसे कम है। इसके साथ ही नवीन पात्रता पर्ची में 31 हजार में से 21 हजार वितरण हुआ है, यह स्थिति ठीक नहीं है। इस पर कलेक्टर ने पहाडगढ़ जेएसओ की एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिये। इसके साथ ही कलेक्टर ने वनाधिकार की भी समीक्षा की।
जलजीवन मिशन के तहत पीएचई को कारण बताओ नोटिस
कलेक्टर बी. कार्तिकेयन ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाली योजना घर-घर नल, घर-घर जल पहुंचाना है, जिसमें जिले के 400 ग्रामों का चयन किया गया है, जिसमें संपूर्ण जानकारी से पीएचई कलेक्टर को अवगत नहीं करा पाये। इस पर कलेक्टर बी. कार्तिकेयन ने पीएचई के कार्यपालन यंत्री आरएन करैया को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने पीएम किसान, सीएम किसान योजना की समीक्षा
कलेक्टर बी. कार्तिकेयन ने समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि पीएम किसान में 97.25 प्रतिशत कार्य किया गया है। शेष कार्य इस कारण नहीं हुआ है, जिसमें ऐसे कृषक जो फोती के कारण नामांतरण नहीं हुआ है, या जिले से बाहर चले गये है, इनकम टेक्स में है, उस स्थिति से अवगत करायें। कलेक्टर ने मिलावट अभियान की भी समीक्षा की।

पाठको की राय